Sunday, June 21, 2020

General Knowledge Questions and Answers

Online GK Questions 2020:- 

Questions related to General Knowledge are an indispensable part of every competitive examination conducted by SSC, UPSC, PSC, LIC, GIC, Railways, IBPS, etc. The main objective of these questions is to test the candidate's knowledge in Traditional General Knowledge, Constitution of India and Indian Polity, Geography, History, General Science, Computer and Technology, Economics, Current Affairs, etc. For this purpose, we have provided more than 500 objective General Knowledge questions for the candidates to enhance there knowledge in this area. All these questions had already been asked in various competitive examinations such as SSC CGL, SSC CHSL, SSC TAX ASSISTANT, UPSC, BANK CLERK, BANK PO, CDS, NDA, CPO, PSC, LIC, GIC, RAILWAYS, etc.

---------------------------------------------------------------------------------

प्र. 1 :-  योग दिवस कब शुरू हुआ ?

उत्तर:-  21 जून 2015 को पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।



प्र. 2:-  योग दिवस 2019 की थीम क्या थी ?

उत्तर:- योग का अभ्यास करने के कई लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उदेश्य से विश्व भर में 21 जून, 2019 को पांचवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया था। इस वर्ष का विषय “Yoga for Climate Action” है। इस दिवस के मौके पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखण्ड के रांची में एक योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया।



प्र. 3:- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस क्यों मनाया जाता है ?

उत्तर:- भारतीय संस्कृति के दृष्टिकोण से, ग्रीष्म संक्रांति के बाद सूर्य दक्षिणायन हो जाता है और सूर्य के दक्षिणायन का समय आध्यात्मिक सिद्धियां प्राप्त करने में बहुत लाभकारी है। इसी कारण 21 जून का दिन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए निर्धारित किया गया था।



प्र. 4:- अंतर्राष्ट्रीय फायर फाइटर डे (International Firefighter's , IFFD) दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर:- अंतर्राष्ट्रीय फायर फाइटर डे (International Firefighter's , IFFD) हर साल 4 मई को मनाया जाता है



प्र. 5:- योग दिवस 2020 की थीम क्या है?

उत्तर:- इस साल की थीम “Yoga For Health – Yoga From Home” रखी गई है



प्र. 6:- अंतरराष्ट्रीय तिथि रेखा कहाँ से गुजरती है?

उत्‍तर:- अंतरराष्ट्रीय तिथि रेखा प्रशान्त महासागर के बीच में 180° देशान्तर पर उत्तर से दक्षिण की ओर खींची गई एक काल्पनिक रेखा है और इसी के कारण तिथि में परिवर्तन होता है।



प्र. 7:- अंतरराष्ट्रीय तिथि रेखा का निर्धारण कब किया गया?

उत्तर:- इस रेखा का निर्धारण १८८४ में वाशिंगटन में संपन्न एक सम्मेलन में किया गया।



प्र. 8:- ग्रीनविच रेखा क्या है?

उत्तर:- ग्रीनविच मीन टाइम का अभिप्राय उस समय से है, जो ग्रेट ब्रिटेन का मानक समय है। इंग्लैंण्ड के निकट शून्य देशान्तर पर स्थित 'ग्रीनविच' नामक स्थान से गुजरने वाली काल्पनिक रेखा को 'प्राइम मैरिडियन' या 'शून्य देशान्तर' कहते हैं। 180° देशान्तर को 1884 ई. में वाशिंगटन सभा में 'अन्तर्राष्ट्रीय तिथि रेखा' माना गया है।



प्र. 9:-  पृथ्वी पर कितनी देशांतर रेखाएं हैं?

उत्तर:- उत्तरी ध्रुव से दक्षिणी ध्रुव को मिलाने वाली 360 रेखाओं को देशांतर रेखाएं कहा जाता है



प्र. 10:- भारत का मानक समय कितना है?

उत्तर:- भारत का मानक GMT से 82.5° पूर्व है , जिसका अर्थ है कि हमारा मानक समय ग्रीनविच के मानक समय से साढ़े पाँच घंटे आगे है ! अर्थात इंग्लैंड में जब दोपहर का 12 बजे का समय होता है, तब भारत में शाम के 5:30 बजे होते हैं



प्र. 11:- भारत की मानक देशांतर रेखा कौन सी है?

उत्तर:- भारत में 82.5° पूर्वी देशान्तर, जो कि इलाहाबाद के निकट नैनी से गुजरती है, के समय को मानक समय माना गया है।



प्र. 12:- पृथ्वी 1 घंटे में कितने देशांतर घूमती है?

उत्तर:- पृथ्वी 24 घंटे में एक बार अपने अक्ष पर पूरा घूम जाती है, मतलब 24 घंटे में 360 देशांतर रेखाएं घूम लेती है।



प्र. 13:- एक देशांतर को पार करने में कितना समय लगता है?

उत्तर:- 180 डिग्री पूर्वी और पश्चिमी देशांतर को पार करने पर 24 घंटे का अंतर माना जाता है। चूंकि पूर्वी देशांतर का समय आगे माना जाता है तथा पश्चिमी देशांतर का समय पीछे माना जाता है।



प्र. 14:- भारतीय मानक समय कब आरम्भ हुआ?

उत्तर:- भारतीय मानक समय(आईएसटी) की स्थापना 1 सितम्बर 1947 को हुई थी। समय के इस पैमाने को नामने का अर्थ भारतीय समय की अंतराष्ट्रीय मानक समय ग्रीनविच मीन टाइम(जीएमटी) से तुलना करने से है।



प्र. 15:- दुनिया को कितने समय क्षेत्रों में बांटा गया है?

उत्तर:-  पृथ्वी को चौबीस टाइम जोन में बांटा गया है। जो एक दूसरे टाइम जोन से एक घंटे के अंतराल पर होता है।



प्र. 16:- पृथ्वी का भार कितना है?

उत्तर:- 5.972E24 kg



प्र. 17:- पृथ्वी का व्यास कितना है?

उत्तर:- 12,742 कि.मी.



प्र. 18:- सूर्य और पृथ्वी के बीच की दूरी क्या है?

उत्तर:- सूर्य से पृथ्वी की औसत दूरी लगभग १४,९६,००,००० किलोमीटर या ९,२९,६०,००० मील है तथा सूर्य से पृथ्वी पर प्रकाश को आने में ८.३ मिनट का समय लगता है।



प्र. 19:- सूर्य का वजन कितना है?

उत्तर:- 1.989E30 kg



प्र. 20:- पृथ्वी का एक चक्कर कितने किलोमीटर है?

उत्तर:- हमारी पृथ्वी को सूर्य का एक चक्कर लगाने में 365 दिन 6 घंटे का समय लगता है। जिसमें पृथ्वी सूर्य के चारों ओर अपनी एक परिक्रमा मेंं लगभग 94 करोड़ किमी की दूरी तय करती है।



 प्र. 21:- सूर्य की किरणें पृथ्वी पर कितने समय में पहुंचती है?


उत्तर:- सूरज की रोशनी सूर्य से पृथ्वी तक यात्रा करने के लिए औसतन 8 मिनट और 20 सेकंड लेती है।



प्र. 22:- मकर रेखा कितने देशों से होकर गुजरती है?

उत्तर:- मकर रेखा 10 देशों से गुजरती है।



प्र. 23:- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कब मनाते है?

उत्तर:- 21 जुन को



प्र. 24:- पृथ्वी पर कुल भूभाग कितनी प्रतिशत है?

उत्तर:- 29 प्रतिशत



प्र. 25:- अजमेर में मेयो कॉलेज की स्थापना किसने की?

उत्तर:- लॉर्ड मेयो



प्र. 26:- फोर्ट विलियम कॉलेज की स्थापना किसने की?

उत्तर:- लॉर्ड वेलेजली ने



प्र. 27:- पानीपत का व्दितीय युध्द किनके बीच हुआ?

उत्तर:- अकबर और हेमचंद्र विक्रमादित्य (हेमू)


प्र. 28:- पानीपत का व्दितीय युध्द कब लडा गया था?

उत्तर:- 5 नवम्बर 1556 को पानीपत के मैदान में लड़ा गया था।



प्र. 29:-  बाबर की पुत्री का क्या नाम था?

उत्तर:- गुलबदन बेगम



प्र. 30:- औरंगजेब का मकबरा कहाँ पर है?

उत्तर:- औरंगाबाद जिल्हे के खुलताबाद में



प्र. 31:- "फतेहपुर सीकरी" शहर किस बादशाह ने बनवाया?

उत्तर:- अकबर



प्र. 32:- किस बादशाह ने न्याय के लिये जंजीर लगवाया?

उत्तर:- जहांगीर



प्र. 33:- शाहजहां की बेगम मुमताजमहलए जिसके लिए शाहजहां ने ताजमहल बनवाया, की मृत्यू कहाँ पर हुई थी?

उत्तर:- बुरहानपुर



प्र. 34:- हुमायु ने शेरशाह सूरी पर किस सन मे विजय प्राप्त की?

उत्तर:- 1540



प्र. 35:- अकबर और महाराणा प्रताप के मध्य हुए युध्द को किस नाम से जाना जाता है?

उत्तर:- हल्दी घाटी का युध्द


प्र. 36:- खालसा पंथ की स्थापना किसने की?

उत्तर:- गुरू गोविन्द सिंह ने



प्र. 37:- गुरूमुखी लिपी का आरंभ किसने किया?

उत्तर:- गुरू अंगद ने



प्र. 38:- छठी शताब्दी ईसा पूर्व में भारत में कितने महान जनपद विदयमान थे?

उत्तर:- 16 महाजनपद



प्र. 39:- किस बौध्द धर्म के अनुसार भारत में 16 महाजनपद विदयमान थे ?

उत्तर:- अन्गुत्तार्निकाय



प्र. 40:- काशी और मत्स्य महाजनपदों की राजधानियां कौन-सी थी ?

उत्तर:- वाराणसी और विराटनगर



प्र. 41:- राजस्थान के प्रमुख महाजन पदों के नाम क्या थे?

उत्तर:- जांगल, मत्स्य, शूरसेन शिवि



प्र. 42:- सम्राट अशोक के समय मौर्य साम्राज्य किन प्रांतों में विभक्त था?

उत्तर:- उत्तरापथ, अवन्ती राष्ट्र, कलिंग, दक्षिणा पथ, मध्य देश



प्र. 43:- शुंग वंश की स्थापना किस शासक ने की थी?

उत्तर:- पुष्यमित्र शुंग ने


प्र. 44:- शुंग वंश की स्थापना कब हुई थी?

उत्तर:- 185 ईसा पूर्व



प्र. 45:- पुष्यमित्र शुंग के अश्वमेघ यज्ञ में पुराहित का कार्य किस पुराहित ने किया?

उत्तर:- पंतजलि ने



प्र. 46:- सातवाहन वंश की स्थापना कब हुई?

उत्तर:- ईसा पूर्व २३०



प्र. 47:- सातवाहन वंश की स्थापना किस शासक ने की थी?

उत्तर:- सिमुक नामक व्यक्ति ने



प्र. 48:- सातवाहन वंश की राजधानी कौन-सी थी?

उत्तर:- मौर्य साम्राज्य के पतन के बाद प्रतिष्ठान (गोदावरी नदी के तट पर स्थित पैठन) को राजधानी बनाकर सातवाहन वंश ने अपनी शक्ति का उत्कर्ष प्रारम्भ किया।



प्र. 49:- सातवाहन वंश का अंतिम शासक कौन था?

उत्‍तर:- सातवाहन वंश का अंतिम शासक यज्ञश्री शातकर्णी (174-200 ई)



प्र. 50:- सातवाहन वंश का प्रमुख शासक कौन था?

उत्तर:- गौतमी पुत्र श्री शातकर्णी सातवाहन वंश का सबसे महान शासक था



प्र. 51:- सातवाहन शासकों की राजकीय भाषा क्या थी?

उत्तर:- सातवाहन वंश की राजकीय भाषा प्राकृत थी।



प्र. 52:- कण्व वंश का संस्थापक कौन था?

उत्तर:- कण्व वंश का संस्थापक वसुदेव था। वसुदेव ने 75 ई. पू. में देवभूति (शुंग वंश का अंतिम शासक) की हत्या करके कण्व वंश की स्थापना की।



प्र. 53:- मौर्य वंश का प्रथम शासक कौन था?

उत्तर:- चंद्रगुप्त मौर्य, मौर्य वंश का प्रथम राजा और संस्थापक माना जाता है।



प्र. 54:- चोल वंश का प्रथम शासक कौन था?

उत्तर:- चोल वंश के पहले प्रतापी राजा राजराजा ने अपने ३० साल के शासन में चोल साम्राज्य को काफी विस्तृत कर लिया था।



प्र. 55:- कुषाण वंश का सबसे प्रतापी शासक कौन था?

उत्तर:- कनिष्क: कुषाण वंश का वह सम्राट, जिसका साम्राज्य चीन तक फैला था! कनिष्क, जिन्हें कनिष्क प्रथम भी कहा जाता है, कुषाण वंश के महान शासक थे. इन्हें अपने समय के कुषाण शासकों में सैन्य, राजनीतिक और आध्यात्मिक क्षेत्रों में श्रेष्ठ माना गया है


प्र. 56:- हिंदू यवन कौन थे?

उत्तर:- भारत पर आक्रमण करने वाले सबसे पहले आक्रांता थे बैक्ट्रिया के ग्रीक राजा। इन्हें भारतीय साहित्य में यवन के नाम से जाना जाता है। यवन शासकों में सबसे शक्तिशाली सिकंदर (356 ईपू) था जिसे उसके देश में अलेक्जेंडर और भारत में अलक्षेन्द्र कहा जाता था। बाद के एक शासक डेमेट्रियस प्रथम (ईपू 220:-175) ने भारत पर आक्रमण किया।



प्र. 57:- मौर्य साम्राज्य की स्थापना कैसे हुई?

उत्तर:- ईसा पूर्व 323 में चन्द्रगुप्त मौर्य ने अपने गुरु चाणक्य की सहायता से मगध के शासक घनानंद को पराजित कर मौर्य साम्राज्य की स्थापना की। घनानंद नंद वंश का अंतिम शासक था।



प्र. 58:- सबसे प्राचीन राजवंश कौन सा है?

उत्तर:- मगध राजवंश



प्र. 59:- गुप्त वंश के बाद कौन सा वंश आया?

उत्तर:-  गुप्त काल के बाद की अवधि प्राकृतिक लिहाज से बहुत अशांत थी। गुप्तों के पतन के बाद उत्तर भारत में पांच प्रमुख शक्तियां फैल गयी थी। ये शक्तियां थी: हूण, मौखरि, मैत्रक, पुष्यभूति, गौड।



प्र. 60:- गुप्त वंश का प्रथम शासक कौन था?

उत्तर:- चंद्रगुप्त प्रथम ही गुप्त वंश का प्रथम स्वतंत्र शासक था। चंद्रगुप्त प्रथम ने महाराजाधिराज की उपाधि धारण की थी। चंद्रगुप्त प्रथम के राज्यारोहण के समय (319/20 ई०) से गुप्त संवत् प्रारंभ माना गया है।



प्र. 61:- गुप्त वंश की स्थापना कब और किसने की?

उत्तर:- चंद्रगुप्त प्रथम ने गुप्त संवत् की स्थापना कब की— 319 ई.


प्र. 62:- धर्मेतर साहित्य क्या है?

उत्तर:- Source of Indian History के लिए एतिहासिक एवं समसामयिक ग्रंथ महत्वपूर्ण है। प्रकार के साहित्यक स्रोत को धर्मेतर साहित्य भी कहा जाता है। इन साहित्य ग्रंथों से तत्कालीन भारतीय समाज के राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक बातों को जानने समझने में मदद मिलती है।


प्र. 63:- शक वंश का संस्थापक कौन था?

उत्तर:- पुराणों में शक जाति की उत्पत्ति सूर्यवंशी राजा नरिष्यंत से कही गई है। राजा सगर ने राजा नरिष्यंत को राज्यच्युत तथा देश से निर्वासित किया था। वर्णाश्रम आदि के नियमों का पालन न करने के कारण तथा ब्राह्मणों से अलग रहने के कारण वे म्लेच्छ हो गए थे। उन्हीं के वंशज शक कहलाए।



प्र. 64:- सबसे बड़ा वंश कौन सा है?

उत्तर:- सम्राट अशोक का मौर्य साम्राज्य भारत का सबसे बडा साम्राज्य और सबसे शक्तिशाली साम्राज्य था।



प्र. 65:- भारत का प्रथम शक राजा कौन था?

उत्तर:- मोगा भारत का पहला शक राजा था। उसने भारत में शक राज्य की नींव डाली और उत्तर पश्चिम भारत के बड़े हिस्से में अपना राज्य बनाया।



प्र. 66:- शक और हूण कौन थे?

उत्तर:- हूण एक लुटेरी एवम जंगली जाति थी जिनका मूल स्थान वोल्गा के पूर्व में था। इन्हें चीनी लोग "ह्यून यू" अथवा "हून यू" कहते थे। कालान्तर में इसकी दो शाखाएँ बन गईँ जिसमें से एक वोल्गा नदी के पास बस गई तथा दूसरी शाखा ने ईरान पर आक्रमण किया और वहाँ के सासानी वंश के शासक फिरोज़ को मार कर राज्य स्थापित कर लिया।



प्र. 67:- सल्तनत काल में सबसे बड़ा साम्राज्य किसका था?

उत्तर:- मुहम्मद बिन तुगलक भी अलाउद्दीन खिलजी की तरह साम्राज्यवादी था। मुहम्मद बिन तुगलक का राज्य दिल्ली के सुल्तानों में सबसे बड़ा था।



प्र. 68:- भारत में प्रथम हूण आक्रमण कब हुआ?

उत्तर:- हूण मध्य एशिया की एक खानाबदोश एवं बर्बर जाती थी । हूणों ने 455 ई. में भारत पर पहला आक्रमण किया जिन्हें तत्कालीन गुप्त सम्राट स्कन्दगुप्त ने भारत से बाहर खदेड़ दिया । स्कन्दगुप्त के जूनागढ़ अभिलेख में बताया गया है कि उसने मलेच्छों (हूणों) पर सफलता प्राप्त की थी ।


प्र. 69:- हूणों के आक्रमण को विफल करने में कौन सा गुप्त शासक सफल हुआ?
उत्तर:- कुमारगुप्त



प्र. 70:- सल्तनत काल का अन्तिम सुल्तान कौन था?

उत्तर:- खिलजी वंश का अंतिम शासक अलाउद्दीन का 18 वर्षीय पुत्र कुतुबुद्दीन मुबारक शाह था। उसने 4 वर्ष तक शासन किया और खुसरों शाह द्वारा मारा गया।



प्र. 71:- दिल्ली सल्तनत की स्थापना कब हुई थी?

उत्तर:- 1206


प्र. 72:- हूणों का सबसे प्रतापी शासक कौन था?

उत्तर:- मिहिरकुल हूण: गुप्त वंश की नींव हिलाने वाला क्रूर शासक हूणों का जब भी जिक्र आता है, क्रूर शासक अत्तिला हूण का नाम जुबान पर सबसे पहले आता है. वहीं अत्तिला हूण, जिसने सम्राट बनने के बाद एशिया से यूरोप तक अपनी विजय पताका का ध्वज फहराया. उसकी ही देन थी कि हूणों का विस्तार यूरोप तक हो गया था


प्र. 73:- कनिष्क के समय का महान विद्वान कौन था?

उत्तर:- कनिष्क के शासन काल में कश्मीर के कुण्डलवन नामक स्थान में बौद्ध धर्म की चतुर्थ संगीति का आयोजन किया गया था। उसकी अध्यक्षता प्रसिद्ध बौद्ध विद्वान वसुमित्र ने की थी, तथा अश्वघोष उसके उपाध्यक्ष बनाये गये।


प्र. 74:- समुद्रगुप्त को भारत का नेपोलियन क्यों कहा जाता है?

उत्तर:- समुद्रगुप्त को भारत का नेपोलियन कहा जाता है । उसका विजय अभियान भारत के हर क्षेत्र में कामयाब रहा । प्रथम आर्यावर्त के युद्ध में उसने तीन राजाओं को हराकर अपने विजय अभियान की शुरुआत की । इसके बाद दक्षिणापथ के युद्ध में दक्षिण के बारह राजाओं को पराजित कर उन्हें अभयदान दिया ।


प्र. 75:- तैमूर ने दिल्ली पर आक्रमण कब किया?

उत्तर:- तैमूर लंग ने दिल्ली पर आक्रमण 1398 ई. में किया था


प्र. 76:- गुप्त काल की सबसे प्रसिद्ध स्त्री शासिका कौन थी?

उत्तर:- प्रभावती गुप्त। प्रभावती गुप्त सम्राट चंद्रगुप्त द्वितीय की पुत्री थी ।


प्र. 77:- कनिष्क का राज वेद कौन था?

उत्तर:- अश्वघोष को कनिष्क के दरबार का राज कवि माना जाता है


प्र. 78:- पानीपत की पहली लडाई वकनके बीच लडी गयी थी?

उत्तर:- बाबर और इब्राहम लोदि


प्र. 79:- "सांची स्तूप" किस राज्य मे स्थित है?

उत्तर:- मध्यप्रदेश


प्र. 80:- गौतम बुद्ध का जन्म कब हुआ?

उत्तर:- 563 ईसा पूर्व


प्र. 81:- गौतम बुद्ध का जन्म स्थान कहाँ है?

उत्तर:- लुम्बिनी, नेपाल


प्र. 82:- गौतम बुद्ध का पूरा नाम क्या था?

उत्तर:- सिध्दार्थ गौतम


प्र. 83:- गौतम बुद्ध के माता पिता का क्या नाम था?

उत्तर:- पिता नाम शुद्धोदन,   माता नाम रानी महा माया


प्र. 84:- अशोक ने अपनी आखरी लडाई कहाँ लडी थी?

उत्तर:- कलिंग


प्र. 85:- कलिंग का युद्ध कब लडा गया था?

उत्तर:- इ. स. 261


प्र. 86:- अशोक के कई पुत्रों में शिलालेख में एक ही का उल्लेख किया है, जिसका कहीं और जिक्र नही है वो कौन हैं?

उत्तर:- तीवरा


प्र. 87:- भारत में तुर्क-अफगान शासन काल कब तक रहा?

उत्तर:- तीन शताब्दि तक


प्र. 88:- कौन सा शहर गुलाबी शहर के नाम से जाना जाता है?

उत्तर:- जयपुर


प्र. 89:- किस शहर को गोल्डन सिटी के नाम से जाना जाता है?

उत्तर:- अमृतसर


प्र. 90:- किस शहर को सिल्वर सिटी के नाम से जाना जाता है?


उत्तर:- कटक



Advantages of Online Quiz

1. Able To Revise Your Study

2. Free For Everyone

3. Test Your Knowledge

4. Improve Your Skills

5. Know About Your Weakness


Final Words

Thank You Guys For Participating In The Online Computer Quiz, I Hope This Quiz Surely Entertained You If You Guys Found This Online Quiz Interesting And Knowledgeable Than Try To Share This Quiz And Our Website With All Of Your Friends.

No comments:

Post a Comment

SYBSc (CS) Sem III : Data Structure Slip 14 Que - 2

  SAVITIBAI PHULE UNIVERSITY OF PUNE S. Y. B.Sc. (Computer Science) Semester III Practical Examination       SUBJECT: CS-233 Practical cours...